Homeछत्तीसगढ़कांकेरअग्निशमन सेवा सप्ताह: पुलिस लाइन कांकेर में मॉकड्रिल, 105 पुलिसकर्मियों को दिया...
spot_img

अग्निशमन सेवा सप्ताह: पुलिस लाइन कांकेर में मॉकड्रिल, 105 पुलिसकर्मियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण

spot_img
spot_img


कांकेर। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को पुलिस लाइन कांकेर (सिंगारभाट) परिसर में अग्नि सुरक्षा मॉकड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगजनी जैसी आपात स्थितियों में त्वरित, प्रभावी और सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना रहा।


अग्निशमन विभाग के प्रशिक्षित कर्मचारियों ने शॉर्ट सर्किट, गैस रिसाव, ज्वलनशील पदार्थों और वाहन आगजनी जैसी संभावित घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल उठाए जाने वाले जरूरी कदमों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया।
मॉकड्रिल के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आग में उपयुक्त अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। फायर एक्सटिंग्विशर संचालन, पानी, फोम और अन्य संसाधनों से आग बुझाने की विधियों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
प्रशिक्षण में फायरमैन किशोर पटेल, गोविंद राम जैन, मिथलेश जैन, दिलेश नागराज, नरेश नेताम और विरेंद्र तारम ने व्यवहारिक अभ्यास के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक गोविंद वर्मा, सहायक उप निरीक्षक नम्मू कोडोपी, लाइन ऑफिसर कांकेर, एमटी शाखा के वाहन चालक समेत पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 105 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आगजनी अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, फायर स्टेशन, हेल्पलाइन नंबर 112 या कंट्रोल रूम कांकेर (94791-94199) पर दें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS