Homeछत्तीसगढ़जांजगीर - चांपाश्याम भक्त दिलीप मित्तल गुप्ता (भुक्ता) का माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति...
spot_img

श्याम भक्त दिलीप मित्तल गुप्ता (भुक्ता) का माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति ने क्या भव्य स्वागत

spot_img
spot_img

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा के माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आज एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में श्याम भक्त, समाजसेवी दिलीप मित्तल गुप्ता (भुक्ता) एवं बिलासपुर से पधारे कमल मित्तल का शाल, श्रीफल और विशाल गज माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर दिलीप गुप्ता द्वारा माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई समिति ने इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि दिलीप द्वारा हमेशा चाहे श्याम कीर्तन हो, मंडी के धार्मिक कार्यक्रम हों या नवरात्रि महापर्व, हर आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया जाता रहा है। उनके सहयोग से ही हर साल माता रानी का दरबार भव्य रूप से सजता है।कार्यक्रम में माँ सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना के बाद सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।इस गरिमामय अवसर पर माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति की पूरी टीम उपस्थित रही
अंकित खेतान, विकास मोदी, मनीष मोदी, मनोज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनुपम केडिया, अमन मोदी, शुभम अग्रवाल, किसान मित्तल, मितेश मोदी, दुर्गा श्रीवास, पवन यादव, गज्जू अग्रवाल, लाला मोदी, मोहन अग्रवाल सहित सभी सदस्य।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS