Homeछत्तीसगढ़जांजगीर - चांपाकिसान स्कूल में गायत्री यज्ञ 5 मई को, स्व. कुंजबिहारी साहू की...
spot_img

किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ 5 मई को, स्व. कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर आयोजन

spot_img
spot_img


जांजगीर-चांपा। जिले के बहेराडीह स्थित किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 मई को सुबह 8 बजे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है।
किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल स्व. साहू को श्रद्धांजलि देने के लिए है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता फैलाने का भी उद्देश्य रखता है।
उन्होंने बताया कि किसान स्कूल की स्थापना कृषि क्षेत्र में युवा पीढ़ी को जोड़ने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाने के उद्देश्य से की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के किसानों के सहयोग से शुरू की गई, जिसमें खेती को व्यवसाय के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
साथ ही, किसान स्कूल में देशी बीजों के संरक्षण और विलुप्त होती पारंपरिक कृषि पद्धतियों को सहेजने का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। इस आयोजन में क्षेत्र के किसान, ग्रामीणजन एवं कृषि से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS