Homeकोटादो साल से खराब ट्रांसफार्मर, 6 महीने पहले निकाला फिर भी नहीं...
spot_img

दो साल से खराब ट्रांसफार्मर, 6 महीने पहले निकाला फिर भी नहीं लगा!

spot_img
spot_img


डिपरापारा अटल आवास के रहवासी बिजली समस्या से परेशान, विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


कोटा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 स्थित डिपरापारा अटल आवास में बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार यहां लगा ट्रांसफार्मर पिछले करीब दो वर्षों से खराब था। करीब 6 महीने पहले विद्युत विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को निकाल लिया गया, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी नया ट्रांसफार्मर अब तक नहीं लगाया गया है।


ट्रांसफार्मर हटाए जाने के बाद से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। रहवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत और संपर्क किया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ।
छह महीने में भी नहीं लगा ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?


सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विद्युत विभाग ने करीब छह महीने पहले खराब ट्रांसफार्मर को निकाल लिया था, तो अब तक उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर क्यों नहीं लगाया गया? आखिर छह महीने तक विभाग किस बात का इंतजार कर रहा है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में कब तक कार्रवाई करेंगे, यह भी बड़ा सवाल है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS