प्रभात राय बिलासपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल संस्था बिलासपुर वसुंधराने ग्राम भिलोनी के शासकीय प्राथमिक शाला में मध्यान भोजन को प्राथमिकता देते हुए बच्चों के लिए खीर पूरी सब्जी एवं फलों का वितरण करवाया जिसमें अध्यक्ष पीएमजेएफ संजना मिश्रा का सहयोग रहा कार्यक्रम का आयोजन सचिव मंजू मिश्रा ने किया जिसमें रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन रश्मि लता मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, उषा मुदलियार ,शोभा चाहिल, उपाध्यक्ष मंगला कदम ,सावित्री जायसवाल विनीता मिश्रा, रेणुका मसीह ने उपस्थित होकर दोपहर को बच्चों को भोजन वितरण में सहयोग किया शासकीय स्कूलों में और खास तौर पर ग्रामीण स्कूलों में मध्यान भोजन का बहुत अधिक महत्व होता है और इसी के अंतर्गत जो कि क्लब में फूड फॉर हंगर को अपना परमानेंट प्रोजेक्ट बनाया है इसी वजह से हर जरूरतमंद क्षेत्र में हर माह ज्यादा से ज्यादा खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है और अगर एक दिन बच्चे अपना मनपसंद भोजन प्राप्त करते हैं तो सेवा करने वालों को भी एक आत्म संतुष्टि होती है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार हर माह 4 से 5 हंगर सेवा करता है जिसमें क्लब के सभी मेंबर क्रमबद्ध अपना सहयोग करते हैं स्कूल प्रबंधन में प्रधान पाठक संजय राजपूत ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में अपना योगदान दिया और क्लब का आभार व्यक्त किया और आगे भी सेवा गतिविधियों के जरिए स्कूल में आने का आश्वासन लिया।








