Homeक्राइमअवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार ,,,,,,,,231 लीटर शराब...
spot_img

अवैध महुआ शराब पर कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार ,,,,,,,,231 लीटर शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img


कोटा |
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरीपाठ में पुलिस ने “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान” के तहत अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 231 लीटर शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹46,200 बताई गई है।


पहले मामले (अपराध क्रमांक 78/2026) में पुलिस ने

ललिता जांगड़े (40 वर्ष) के कब्जे से 156 लीटर महुआ शराब के साथ गैस चूल्हा और पाइप सहित शराब निर्माण सामग्री बरामद की। वहीं दूसरे मामले (अपराध क्रमांक 79/2026) में विजय मिरी (26 वर्ष) को 75 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।


दोनों ही मामलों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक गोपाल खांडेकर, प्रधान आरक्षक सत्यप्रकाश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS