Homeबिलासपुरमतदाता अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान लोकतंत्र की पहचान...
spot_img

मतदाता अधिकारों की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान लोकतंत्र की पहचान : दीपमाला झा

spot_img
spot_img

प्रभात राय बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों की समृद्ध विरासत वाला देश है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के विश्वास, उसके मताधिकार और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया में निहित है।


आज दोपहर गांधी चैक से नेहरू चैक तक हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिको एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पद यात्रा करते हुए नेहरू चैक पहुॅचे जहाॅ यह पद यात्रा एक सभा के रूप में परिणत हो गयी। भाजपा महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष
दीपमाला झा ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर निर्वाचन आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी के अंतर्गत आने वाली एक स्थापित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जहां मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण जरूरी है, वहीं प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और विश्वसनीयता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। दीपमाला झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकतंत्र के प्रति दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए देश की भाषाई विविधता, स्वतंत्र विचारों और व्यापक संवाद की परंपरा को रेखांकित किया है। भारत का लोकतंत्र इतना सशक्त है कि यहां विभिन्न विचारों, आलोचनाओं और असहमतियों के लिए पर्याप्त स्थान है। एसआईआर को लेकर समाज में फैल रही भ्रांतियों से लोगों को जागरूक करना आवश्यक है। मतदाता सूची से नाम हटने मात्र से राशन, पेंशन अथवा पासपोर्ट जैसी सुविधाएं स्वतः समाप्त नहीं हो जातीं। इसी प्रकार फॉर्म-6 के माध्यम से पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। विशेषकर युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे। लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा का उद्देश्य पर दीपमाला झा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक पात्र नागरिक को उसके मताधिकार के प्रति जागरूक करना, मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास और सम्मान को मजबूत करना हमारा संकल्प है महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष दीपमाला झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश चंहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने हर क्षेत्रों में विकास की ओर ध्यान दिया फलस्वरूप आज देश आत्मनिर्भर हो गया। कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर अराजकता फैला रही है। भारतीय जनता पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता लोकतंत्र के प्रहरी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS