Homeबिलासपुरमहाराणा प्रताप उपनगर सिरगिट्टी मे निकला भव्य पथ संचलन
spot_img

महाराणा प्रताप उपनगर सिरगिट्टी मे निकला भव्य पथ संचलन

spot_img
spot_img

प्रभात राय बिलासपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी उत्सव के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप उपनगर सिरगिट्टी में पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में हाथों में दंड लिए ताल, तरुण और बाल स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़े। माता भारती के जयकारों और अनुशासित कदमताल से क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। संचलन के दौरान जगह-जगह मातृशक्ति व नगरवासियो ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। क्षेत्र भ्रमण के बाद आयोजित कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक गणेश जी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संघ ने समाज और राष्ट्रजीवन के विभिन्न आयामों को स्पर्श किया है। समाज में एकरूपता और एकजुटता स्थापित करना तथा समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना स्वयंसेवकों का मूल कर्तव्य है। इस दौरान शारीरिक प्रदर्शन कर योग व व्याम के गुण बताए गए कार्यक्रम में शासकीय विद्यालय में शिक्षा सहायक के रूप में कार्यरत राजकुमार ध्रुव का स्वागत किया गया। बच्चों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए उनके निस्वार्थ कार्यों की सराहना की गई वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे सुरक्षा सहित यातायात व्यवस्था बनाते हुए सिरगिट्टी पुलिस मौजूद रही।

मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर किया
स्वयंसेवकों का अभिनंदन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन के दौरान जगह-जगह मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। ताल, तरुण और बाल स्वयंसेवकों की अनुशासित कदमताल के बीच महिलाओं ने फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया। भगवा ध्वज के साथ आगे बढ़ते स्वयंसेवकों के अनुशासन और एकरूपता ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पुष्पवर्षा से मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल रहा और क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का वातावरण नजर आया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS