प्रभात राय बिलासपुर। राष्ट्रीय संत रितेश्वर महाराज के बिलासपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रीय समन्वयक एवं कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों सहयोगियों के साथ गुरुदेव का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराज का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
संत रितेश्वर महाराज आध्यात्मिक विचारों और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए जाने जाते हैं। उनके सानिध्य में देश-विदेश में सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक मूल्यों के प्रसार का कार्य किया जा रहा है।
महाराज के बिलासपुर आगमन पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ उनसे भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण के बीच आत्मीयता और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, अजय गुप्ता, मुन्ना, राजेश गोयल, डॉ. नीलय तिवारी, बसंत अग्रवाल, डॉ. आलिन्द तिवारी, कान्हा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।








