Homeछत्तीसगढ़रायपुरमां के संघर्ष को ताकत बनाकर फैशन की दुनिया में पहचान बना...
spot_img

मां के संघर्ष को ताकत बनाकर फैशन की दुनिया में पहचान बना रहीं चार बेटियां, रोशन कर रहीं परिवार का नाम

spot_img
spot_img

प्रभात राय रायपुर। कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों और परिवार का साथ मिले, तो मुश्किल से मुश्किल रास्ता भी आसान हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखा रही हैं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव की रहने वाली चार बहनें, चरणजीत कौर गुरया, सोनिया कौर गुरया, सिमरन कौर गुरया और परविंदर कौर गुरया। अपनी मां के संघर्ष को करीब से देखकर इन चारों बहनों ने मेहनत और लगन को अपनी ताकत बनाया है। आज ये फैशन की दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

चारों बहनें पढ़ाई के साथ-साथ फैशन की दुनिया में भी अपनी रुचि को निखार रही हैं। उनके लिए यह सफर सिर्फ अपनी पहचान बनाने का नहीं, बल्कि अपनी मां के संघर्ष और उनके त्याग को सम्मान देने का भी है। बेटियों का कहना है कि आज वे जिस मुकाम की ओर बढ़ रही हैं, उसमें उनकी मां का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सबसे बड़ी ताकत है।

इसी दौरान चारों बहनों को रायपुर में उम्मीद की किरण संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सोनिया कौर गुरया ने किड्स कैटेगरी में थर्ड रनर-अप का खिताब हासिल किया, वहीं सिमरन कौर गुरया ने किड्स कैटेगरी में सेकंड रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।

चारों बहनों ने बताया कि उनकी मां ने अपने जीवन में जिन कठिन परिस्थितियों और दुखों का सामना किया है, उसे देखकर उन्होंने हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा ली है। बेटियों का कहना है कि वे अपनी मां के दुखों को खुशियों में बदलना चाहती हैं और अपनी मेहनत से उनका नाम रोशन करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी मार्गदर्शक हैं। मां के बताए रास्ते पर चलते हुए चारों बहनें लगातार मेहनत कर रही हैं और अपने सपनों को साकार करने की कोशिश में जुटी हैं।

चारों बहनों ने इस मंच तक पहुंचने का अवसर देने के लिए उमा कुशवाहा का भी आभार जताया। उनका कहना है कि ऐसे मंच बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

चारों बहनों की यह कहानी बताती है कि मां का संघर्ष बेटियों के लिए कमजोरी नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा बन सकता है। अपनी मेहनत, एक-दूसरे के साथ और मां के आशीर्वाद के सहारे ये बेटियां फैशन की दुनिया में नई पहचान बनाने के लिए आगे बढ़ रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS