Homeछत्तीसगढ़रायपुरसत्य सरोज बनीं वैरोनिका अवार्ड मिसेस छत्तीसगढ़ 2026 की थर्ड रनर-अप
spot_img

सत्य सरोज बनीं वैरोनिका अवार्ड मिसेस छत्तीसगढ़ 2026 की थर्ड रनर-अप

spot_img
spot_img

प्रभात राय रायपुर। सत्य सरोज एक ऐसी महिला हैं जो जोश और सकारात्मक ऊर्जा से भरी हैं, सच्चाई से प्रेम करती हैं और दिखावे के बजाय शांति को चुनती हैं। उनका मानना है कि उनकी वास्तविक ताकत दिखावे में नहीं, बल्कि उनके विचारों और आंतरिक चेतना में है। उनके लिए जीवन स्वयं को, दूसरों को और जीवन को समग्र रूप से समझने और सीखने की एक निरंतर प्रक्रिया है। सत्य सरोज स्वयं को लाइट वर्कर मानती हैं और उनका उद्देश्य इस धरती पर निस्वार्थ प्रेम का प्रसार करना है। उनका मानना है कि इसके लिए आध्यात्मिक विचार-शैली और आत्म-जागरूकता को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से वह लोगों को स्वयं को समझने और आत्म-जागरूक बनने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं।

ग्लैमरस मॉडलिंग किंग एंड क्वीन 2026 के भव्य आयोजन में सत्य सरोज ने मिस छत्तीसगढ़ 2026 का थर्ड रनर-अप क्राउन हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्होंने इस यात्रा में सहयोग और प्रेरणा देने वाले सभी लोगों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। सबसे पहले सत्य सरोज ने शकीला शनाया जी को इस सफलता का विशेष श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “जब मेरा हौसला टूट रहा था और मैं इस इवेंट में भाग लेने के लिए तैयार नहीं थी, तब शकीला जी ने मुझे लगातार प्रेरित और प्रोत्साहित किया। उनके विश्वास और हौसले की बदौलत ही मैंने इस मंच पर कदम रखा और यह क्राउन हासिल किया। इस सफलता का सबसे बड़ा श्रेय मैं उन्हें देना चाहती हूँ।” उन्होंने उमा कुशवाहा, ग्लैमरस मॉडलिंग किंग एंड क्वीन की आयोजक, का भी दिल से धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दिया। सत्य सरोज ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट सुषमा काले और ड्रेस डिजाइनर ममता पटेल जी का भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुषमा के मेकअप और ममता जी द्वारा उपलब्ध कराए गए खूबसूरत गाउन ने उनकी प्रस्तुति को और खास बनाया।अंत में उन्होंने आयोजन की पूरी टीम, सभी प्रतिभागियों, दर्शकों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा, “यह क्राउन केवल मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्यार, विश्वास, सहयोग और प्रेरणा का परिणाम है, जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS