प्रभात राय रायपुर। ग्लैमरस किंग एड क्वीन वैरोनिका अवार्ड कार्यक्रम राजधानी रायपुर में आयोजित किया गया था जिसमें अलग अलग जिला राज्य से शामिल हुये थे। NMDC की केमिकल लैब में कार्यरत दंतेवाड़ा बचेली एक बहुत ही छोटे सा जगह है जहा से निकल कर इतने बड़े कार्यक्रम में शामिल होकर देविका सैनिक ने अपने पहले पेजेंट शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3rd Runner-Up का खिताब अपने नाम किया।

अपनी पहली पेजेंट प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल करने पर देविका बेहद उत्साहित और खुश हैं।

देविका ने बताया कि पढ़ाई और नौकरी के साथ-साथ उन्हें शुरू से ही मॉडलिंग, डांसिंग, एक्टिंग और खुद को फिट एवं बेहतर बनाए रखने में काफी रुचि रही है। हालांकि यह उनका पहला पेजेंट शो था, लेकिन उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और यह मुकाम हासिल किया देविका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां और सोशल मीडिया को भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कभी किसी चीज के लिए नहीं रोका। मां का सहयोग और विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है।

वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पेजेंट में हिस्सा लेने का अवसर मिला। देविका का कहना है कि सोशल मीडिया ने उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचानने और इस क्षेत्र में कदम रखने का मंच दिया।देविका अब मॉडलिंग और पेजेंट की दुनिया में आगे भी अपना सफर जारी रखना चाहती हैं। नौकरी के साथ अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए वह आने वाले समय में मॉडलिंग, डांसिंग और पेजेंट्स में नए अवसर हासिल करने की दिशा में काम करना चाहती हैं। देविका ने समाज के हर महिलाओं को यह संदेश देती है कि जिम्मेदारियों और अपने सपनों के बीच संतुलन बनाकर भी अपने जुनून को नई पहचान दी जा सकती है देविका ने बताया कि में कोई भी काम में आज तक सफलता पाई हु सभी मेहनत के ऊपर पुरा डिपेंड रहता है और मेहनत के ऊपर मुझे पुरा विश्वास रहता है कोई भी काम मेहनत और परिश्रम बिना सफलता नहीं मिलता है देविका सैनिक ने बताया कि मॉडलिंग, डांसिग, एक्टिंग में भी शुरू से शामिल हुई हु और उन्होंने उमा कुशवाहा को भी धन्यवाद करती हु जिन्होंने ने मंच के माध्यम से आगे बढ़ाया अंत में उन्होंने आयोजन की पूरी टीम, सभी प्रतिभागियों, दर्शकों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा, “यह क्राउन केवल मेरी उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के प्यार, विश्वास, सहयोग और प्रेरणा का परिणाम है, जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया।








