प्रभात राय बिलासपुर।अंचल के प्रतिष्ठित सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर,अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में “एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु फ्लैशमॉब—सघन प्रचार-प्रसार अभियान 2026” का आयोजन बिलासपुर रेलवे स्टेशन में किया गया।
शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ संजय दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, यात्रियों एवं युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति समाज में व्याप्त भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करना था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन परिसर में आकर्षक फ्लैशमॉब एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक,गीत, नृत्य, नारों एवं संदेशों के माध्यम से एचआईवी/एड्स से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
स्वयंसेवकों ने यात्रियों को समझाया कि एचआईवी छूने, साथ बैठने, साथ भोजन करने अथवा सामान्य सामाजिक संपर्क से नहीं फैलता। इसलिए एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने के बजाय उसके प्रति सहयोग, सम्मान एवं संवेदनशीलता का व्यवहार किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान 1097 एड्स हेल्पलाइन के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी गई, ताकि एचआईवी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, परामर्श एवं सहायता आवश्यकता पड़ने पर प्राप्त की जा सके।
युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश
फ्लैशमॉब में शामिल छात्र-छात्राओं ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से संदेश दिया कि—
“जागरूकता ही एचआईवी/एड्स से बचाव की पहली सीढ़ी है।”
“भेदभाव नहीं, सहयोग करें—एचआईवी के प्रति जागरूक बनें।”
कार्यक्रम में डॉ मनोज सिन्हा समन्वयक अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर, गोपाल सिंगरौल, परमेश्वर जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग आईसीटीसी काउंसलर, प्रो. रोहित लहरे, प्रो.दीपक सेठ, प्रो.राजेश निराला,कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित रहे!स्वयंसेवकों मे लोकेश ओंगर, जिया, चंचल,महेंद्र, पुष्पराज,जितेंद्र,तनु,आर्यन,कुनाल, आयुष, करुणा, खुशी, कंचन, निशा, जागृति,आदर्श, विकास, विपिन, विनीत, राम, मंजीत, प्राची के इस प्रयास की सराहना की। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सहयोग से जैसे सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थान पर आयोजित इस अभियान से बड़ी संख्या में यात्रियों एवं आम नागरिकों तक एचआईवी/एड्स जागरूकता का संदेश पहुंचा।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने संकल्प लिया कि वे समाज में स्वास्थ्य जागरूकता, सुरक्षित व्यवहार और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। आयोजक सी एम दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
एवं छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।








