प्रभात राय बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर 9,10 सितंबर को होटल बल्ले बल्ले में साडी फिस्टा भव्य आयोजन
किया जायेगा अयोजन मे छत्तीसगढ़ के अन्य जिले से शामिल होंगे बिलासपुर शहर सहित अलग अलग जिलों से आकर महिलाये अपनी कला का प्रमुखता से स्टाल लगाकर अपनी कला और हेंड मैड चीज उपयोग किया जाने वाले प्रदर्शिनी का आयोजन मे शामिल होगी इससे महिलाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अपने बिजनेस के माध्यम से अन्य लोगो को कैसे रोजगार उपलब्ध करा सकतें हैं इस विषय को प्रमुखता रखा गया है।

जिसमें फूड जोन, हस्तशिल्प, हस्तकला और कुटीर एवं लघु उद्योग के अनेक प्रकार के उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहेगा मनोरंजन की व्यवस्था भी इस प्रदर्शनी में की गई है। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने, व्यापार के लिए नए आयाम स्थापित करने एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त करने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी लगाई जा रही है अयोजन कर्ता लताश्री राव ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि हम सभी महिला मिलकर बिजनेस को कैसे आगे बढाना है और अपने बिजनेस के माध्यम से कैसे लोगो को रोजगार उपलब्ध कराना है छोटे बिजनेस नेटवर्किंग छोटे-छोटे चीजों से आगे बढना का तरीका बताया जायेगा और साथ मैं फैशन शो भी रहेगा टीम मे शामिल मीना नितिन शाक्या , नीना मलिक, सृष्टि सिंह , बी उमा, जसवीता, इनफ्लुएंसर के रूप में आकांक्षा मानिकपुरी, आकृति अग्रवाल सभी एवं समस्त महिलायें शामिल है।








