
कोटा।
अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत बेलगहना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹6.50 लाख) सहित कुल ₹8.41 लाख की संपत्ति जप्त की है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई 22 जनवरी 2026 को की गई। मुखबिर की सूचना पर बेलगहना–कोटा मार्ग के ग्राम पंडरापथरा में घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन पुरुष एवं एक महिला को पकड़ा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 13 किलो गांजा, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन तथा नकद ₹1750 जप्त किया गया। जप्त संपत्ति की कुल कीमत ₹8,41,250 आंकी गई है।
पूछताछ में मुख्य आरोपी गजेन्द्र कुमार खत्री द्वारा गांजा ओडिशा के बलांगिर से लाकर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपी पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में संलिप्त रह चुका है।
इस कार्रवाई में बेलगहना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, आरक्षक अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार, महिला आरक्षक गोमती पेन्द्रो विशेष भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







