Homeछत्तीसगढ़कांकेरकोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता में कांकेर डीआरजी बनी उपविजेता।
spot_img

कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता में कांकेर डीआरजी बनी उपविजेता।

spot_img
spot_img


कांकेर। बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित रेंज स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” में कांकेर डीआरजी टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और प्रतियोगिता में उपविजेता (द्वितीय स्थान) का गौरव हासिल किया।
यह प्रतियोगिता 25 से 27 मई 2026 तक पुलिस लाइन खेल मैदान, बीजापुर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों की डीआरजी टीमों के अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) एवं एसटीएफ की टीमों ने भी हिस्सा लिया।
कांकेर डीआरजी टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के समर्पण और संघर्षपूर्ण खेल ने दर्शकों एवं अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।
समापन समारोह में उपविजेता रही कांकेर डीआरजी टीम को ट्रॉफी, ₹30 हजार नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीम की इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे कांकेर पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह सफलता खेल भावना, अनुशासन, समन्वय और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS