Tuesday, August 18, 2026
Homeछत्तीसगढ़कांकेर18 गांवों के सर्व समाज की बैठक में धर्मांतरण, अंतर्जातीय विवाह और...
spot_img

18 गांवों के सर्व समाज की बैठक में धर्मांतरण, अंतर्जातीय विवाह और नशे पर चर्चा

spot_img
spot_img

कांकेर। ग्राम माकड़ी खुना स्थित गोंडवाना समाज भवन में 18 गांवों के सर्व समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, सदस्य, ग्रामीण एवं क्षेत्र के 13 सरपंच शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता शिवलाल मंडावी ने की।

बैठक में धर्मांतरण पर रोक, अंतर्जातीय विवाह तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर विस्तृत एवं कठोर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने गांवों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और नशे की आदत पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

बैठक में कहा गया कि धर्मांतरण से गांवों और सामाजिक एकता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, वहीं नशे की बढ़ती प्रवृत्ति युवाओं और परिवारों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। इस दिशा में प्रत्येक गांव में सामाजिक स्तर पर कड़ाई से पहल करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को अपने मूल धर्म में घर वापसी का अवसर दिया जाएगा। साथ ही बैठक में शामिल 18 गांवों की ओर से ऐसे व्यक्तियों को किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं देने का निर्णय लिया गया। अंतर्जातीय विवाह को लेकर भी समाज की ओर से रोक लगाने पर चर्चा हुई।

क्षेत्र के 13 सरपंचों ने बैठक में सहभागिता करते हुए सामाजिक मुद्दों पर अपना सहयोग देने की बात कही। बैठक में संरक्षक ईश्वर कुमेटी, सियाराम धनकर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू, सचिव शंकर लाल जैन, सह सचिव कमलेश मंडावी, मीडिया प्रभारी रोशन साहू सहित इंदल मंडावी, बिसम्बर साहू, सीताराम साहू, कौशल सोनकर, मंसाराम, दौलत, उत्तम समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad