प्रभात राय बिलासपुर। अभिलाषा परिसर सोसाइटी की सामान्य सभा की बैठक 9 अगस्त को आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील राय के मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। संरक्षक मंडल एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया।
आदित्य शुक्ला को अध्यक्ष, सुभाष सिंह को सचिव, सिद्धार्थ राठौड़ को सह सचिव तथा मनोज जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं नवनीता पाण्डेय, संदीप कुमार राठौर को निर्विरोध उपाध्यक्ष घोषित किया गया।
नवीन कार्यकारिणी के गठन पर सोसाइटी के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संरक्षक मंडल के सदस्यों की उपस्थिति में सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
















