प्रभात राय बिलासपुर। जेवियर्स हाई स्कूल, सिरगिट्टी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज सिंह(थाना प्रभारी, छत्तीसगढ़ पुलिस) विशेष अतिथि मिस दिव्याश्री पटनायक( कोषाध्यक्ष, सेंट फ्रांसिस एजुकेशनल सोसाइटी) तथा विशिष्ट अतिथि मिस साधना साहू(निरीक्षक), विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय डॉ.मुकेश रंजन सिंह उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के नव-निर्वाचित छात्र पदाधिकारियों एवं हाउस कैप्टनों का अलंकरण किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को बैज प्रदान किए गए तथा उन्होंने अपने पद एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं “भारत माता की जय” और “जय हिन्द” के नारों के साथ हुआ। समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
















