Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजारएसपी भावना गुप्ता की पहल रंग लाई, पुलिस ड्राई कैंटीन के नए...
spot_img

एसपी भावना गुप्ता की पहल रंग लाई, पुलिस ड्राई कैंटीन के नए भवन का शुभारंभ

spot_img
spot_img

बलौदाबाजार । बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा पुलिस परिवारों की सुविधा और कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस ड्राई कैंटीन के नवीन भवन का आज उद्घाटन किया गया।

आज आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में रिबन काटकर और पूजा-अर्चना के साथ भवन का लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव और योगेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।


पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिले में लगातार अधोसंरचना विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महज 3 महीने के भीतर पुलिस पेट्रोल पंप के बगल में पुलिस ड्राई कैंटीन के लिए नवीन भवन तैयार किया गया।


बताया गया कि वर्ष 2018 से संचालित पुरानी कैंटीन में सीमित जगह के कारण दिक्कतें आ रही थीं, जिसे देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया गया। इस नवीन भवन से अब पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को उचित और सस्ते दरों पर सामान उपलब्ध हो सकेगा।


विशेष बात यह रही कि उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने स्वंय कैंटीन से खरीदारी कर सामान की दरों और कीमतों का परीक्षण भी किया। साथ ही कैंटीन से होने वाली लाभांश राशि को पुलिस कल्याणकारी गतिविधियों में खर्च किए जाने की बात भी कही गई।
इस पहल को पुलिस परिवारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS