Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजारनक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र एवं...
spot_img

नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार का आभार – चंदराम साहू

spot_img
spot_img

कसडोल। युवा नेता चंदराम साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित पूरे भारत देश में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे सशक्त एवं निर्णायक अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार तथा छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि वर्षों से नक्सलवाद की गंभीर समस्या से प्रभावित छत्तीसगढ़, विशेषकर बस्तर संभाग में आज जिस प्रकार शांति, सुरक्षा एवं विकास का सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ है, वह केंद्र एवं राज्य सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रभावी रणनीति एवं समन्वित प्रयासों का प्रत्यक्ष परिणाम है। कभी भय और असुरक्षा के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर क्षेत्र में आज सड़कों का व्यापक विस्तार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा संचार सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ विकास की नई दिशा स्थापित हो रही है।

चंदराम साहू ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की सख्त नीति, सुरक्षा बलों की वीरता एवं आधुनिक रणनीति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं एवं प्रशासनिक सक्रियता इस सफलता की मजबूत आधारशिला हैं। राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच बनाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे आम जनता का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति निरंतर बढ़ रहा है और वे तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल नक्सलवाद के विरुद्ध जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र, विकास, विश्वास एवं जनभागीदारी की ऐतिहासिक विजय है। आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश एक सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

अंत में चंदराम साहू ने पुनः गृह मंत्री अमित शाह केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि निकट भविष्य में हमारा देश पूर्णतः नक्सलवाद मुक्त होकर विकास और शांति की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS