Homeछत्तीसगढ़बलौदाबाजारगणतंत्र दिवस पर शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा को दी गई...
spot_img

गणतंत्र दिवस पर शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

spot_img
spot_img


पलारी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को अमर शहीद उप निरीक्षक युगल किशोर वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राथमिक शाला पलारी एवं शहीद प्रतिमा स्थल पर गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, विद्यालय के शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद युगल किशोर वर्मा को नमन किया तथा उनके बलिदान को स्मरण किया।


इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा शहीद युगल किशोर वर्मा की वीरगाथा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किस प्रकार उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है।
बताया गया कि शहीद युगल किशोर वर्मा पलारी नगर के निवासी थे तथा उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक शाला पलारी से ही प्राप्त की थी। इसी विद्यालय परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि देकर भावपूर्ण स्मरण किया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS