Homeछत्तीसगढ़कांकेरमाटवाड़ा लाल में बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा का दौरा, जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी...
spot_img

माटवाड़ा लाल में बाल आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा का दौरा, जर्जर स्कूल-आंगनबाड़ी की स्थिति देख दिए सुधार के निर्देश

spot_img
spot_img


कांकेर/माटवाड़ा लाल। बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) वर्णिका शर्मा ने बस्तर प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत माटवाड़ा लाल का दौरा कर प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की सुविधाओं, सुरक्षा और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया।
ग्राम पहुंचने पर शिक्षकों और बच्चों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान भवनों की जर्जर और भयावह स्थिति सामने आई, जिसे लेकर गांव के उपसरपंच एवं भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशन साहू ने पूर्व में ही शिकायत करते हुए आयोग को अवगत कराया था। लंबे समय से ग्रामीण इन समस्याओं से परेशान थे।
शिकायत के बाद अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों और शिक्षकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी हर समस्या में आयोग उनके साथ खड़ा रहेगा। दौरे के बाद गांव में खुशी का माहौल रहा और ग्रामवासियों, विद्यालय स्टाफ व पंचायत प्रतिनिधियों ने भावुक होकर अध्यक्ष का आभार जताया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS