Homeछत्तीसगढ़मुंगेलीपांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त : अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई
spot_img

पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त : अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई

spot_img
spot_img


मुंगेली । मुंगेली जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुड़िया वन परिक्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। वन क्षेत्र में दबिश देकर की गई इस कार्रवाई के बाद संबंधित वाहन मालिकों और संलिप्त लोगों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में वन विभाग को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुंगेली वनमंडल के खुड़िया वन परिक्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। वन अमले ने भूतकछार परिसर के बीट क्रमांक 487 आरएफ क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान संरक्षित वन क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया।
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध खनन गतिविधि, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अथवा अवैध परिवहन का मामला पकड़ में आने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS