Homeछत्तीसगढ़मुंगेलीधरमलाल कौशिक ने महामाया मंदिर में टेका माथा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की...
spot_img

धरमलाल कौशिक ने महामाया मंदिर में टेका माथा, क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

spot_img
spot_img

अजय यादव पथरिया । चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से प्रारम्भ हो चुका है, जिससे नगर पंचायत पथरिया सहित क्षेत्रभर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है, लोगों की मंदिरों में देवी के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुच रहे है, सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर पथरिया को इस बार और भव्यता देते हुए सजाया गया है।

नवरात्रि के पहले दिन माँ महामाया की पूजा अर्चना कर ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया, प्रतिदिन सायंकालीन आरती पश्चात सेवा गीत गाकर सेवा किया जाता है, इसी बीच मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने पथरिया/चोरभट्ठी व क्षेत्र के सभी महामाया मंदिरों में जाकर अपना शीश नवाया और आशीर्वाद लिया साथ ही क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की, इस अवसर पर उनके समर्थक,कार्यकर्ता मौजूद रहे! माँ महामाया का आशीर्वाद व मनोकामना के लिए श्रद्धालु जनों ने अधिक संख्या में ज्योति कलश प्रज्वलित कराए है, सिद्ध शक्ति पीठ माँ महामाया मंदिर पथरिया के अध्यक्ष लल्लूराम जायसवाल व सचिव बलराम जायसवाल ने बताया कि इस बार पथरिया महामाया मन्दिर में 365 मनोकामना जेवारा ज्योति कलश प्रज्वलित हुए है, वही माँ महामाया मंदिर चोरभट्ठी के अध्यक्ष शिवकुमार पाली ने बताया कि चोरभट्ठी माँ महामाया मन्दिर में 282 ज्योति कलश प्रज्वलित हुए है और वार्ड क्रमांक 01 माँ महामाया मन्दिर में भी लोगों ने आस्था का दिव्य ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराया है, 19 मार्च से प्रारम्भ हुआ चैत्र नवरात्रि 27 मार्च को रामनवमी व जेवारा विसर्जन के साथ समापन होगा!!

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS