Homeमुंगेलीपथरियाडी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली के जीर्णोद्धार के लिए डीएमएफ फंड का...
spot_img

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली के जीर्णोद्धार के लिए डीएमएफ फंड का हुआ बंदरबांट

spot_img
spot_img

अजय यादव पथरिया। पथरिया विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरेली में स्थित डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली के जीर्णोद्धार के लिए मुंगेली जिला डीएमएफ फंड से 10 लाख की राशि, जिसकी तकनीकी स्वीकृति 17/01/2025 को हुआ था! और कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत जरेली को दिया गया था, जिसकी कार्य करने की अवधि 180 दिनों की थी! लेकिन इतने पैसे खर्च करने के बाद भी विद्यालय की स्थिति में कोई ज्यादा सुधार नही आ पाया है और विवाद बढ़ता जा रहा हैं! ग्रामीणों ने शिकायत की है कि निर्माण कार्यो में अनिमितता बरती गई है, और उच्च अधिकारियों से कार्यवाही करने की मांग किया है! शिकायतकर्ताओ के अनुसार स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी! जिसमें खिड़की-दरवाजो कि मरम्मत, विद्युत कार्य, रंग-रोगन, साफ-,सफाई, प्लास्टर सुधार सहित विभिन्न कार्य शामिल थे! इस मामले को लेकर ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधियों ने मुंगेली जनदर्शन और कलेक्टर/जनपद सीईओ से भी शिकायत कर चुके है, जब पंचायत सचिव को फोन लगाया गया उन्होंने फ़ोन नही उठाया!

ग्राम पंचायत के उपसरपँच और पंचों ने राशि के बंदरबांट का लगाया आरोप, जांच कराने सौपा ज्ञापन:-
ग्राम पंचायत जरेली के उपसरपँच संतोष कुमार और पंचों ने आरोप लगाया है कि डीएमएफ फंड का बंदरबांट किया गया है और शिक्षा के मंदिर को ऐसे ही छोड़ दिया गया है! उपसरपँच ने यह आरोप लगाया है कि विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए एजेंसी ग्राम पंचायत को बनाया गया था जिसकी कोई जानकारी सरपंच-सचिव द्वारा पंचायत के उपसरपँच और पंचों को नही दिया गया! उपरोक्त जानकारी उनको स्कूल के सामने बोर्ड को देखकर हुआ है! जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय का दौरा किया और निरीक्षण में पाया कि कार्य अभी तक नही हुए और अनिमितता भरा हुआ है! निरीक्षण करने पर पंचायत प्रतिनिधियों के अनुसार कार्य अनुमानित 3.50 लाख रुपये म् आस-पास पाई गई! जबकि सरपंच और सचिव द्वारा 10 लाख की राशि पंचायत प्रतिनिधियों के बिना प्रस्ताव के आहरण कर लिया गया! उन्होंने कलेक्टर और जनपद सीईओ से मांग की है कि स्थल का जांच पंचायत प्रतिनिधियों के साथ जाकर उच्च अधिकारी भौतिक सत्यापन करे और दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की है!

विद्यालय के जीर्णोद्धार के लिए काम हुए है लेकिन क्या काम हुआ, कितना हुआ किसी जानकारी मेरे पास नही है न ही मुझे किसी ने दी है:- प्राचार्य (डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली)

डीएमएफ फंड से डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली में कार्य में अनिमितता को लेकर हमें ज्ञापन मिला है, जांच टीम गठन कर दी गई हैं! जल्द ही जांच दल जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी:-
अनिल कुमार (सीईओ, जनपद पंचायत पथरिया)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS