Homeमुंगेलीपथरियापथरिया-सरगांव मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, हेल्फर की मौत, ड्राइवर घायल अवस्था में...
spot_img

पथरिया-सरगांव मार्ग पर ट्रक दुर्घटना, हेल्फर की मौत, ड्राइवर घायल अवस्था में अस्पताल में कराया गया भर्ती

spot_img
spot_img

अजय यादव पथरिया । पथरिया-सरगांव मुख्य मार्ग में ग्राम पंचायत धरदेई के पास गुरुवार को एक ट्रक हादसा हो गया, जहा मौके पर ही ट्रक में मौजूद हेल्फर की मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

घटना लगभग दोपहर 01 बजे की बताई जा रही है, जहाँ सरगांव तरफ से 18 चक्का ट्रक जिसका गाड़ी नम्बर MP16ZB2645 है वो पथरिया के तरफ आ रहा था, अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर लगे खम्भे में जाकर टकरा गया और खेत मे पलट गया, ट्रक में मौजूद ड्राइवर और हेल्फर नीचे दब गए! जहा रास्ते से गुजर रहे पथरिया के अजय यादव द्वारा पुलिस थाना पथरिया के थाना प्रभारी गिरजाशंकर यादव और डायल 112 में कॉल कर तत्काल जानकारी दी, जहाँ मौके पर तत्काल पुलिस विभाग के अधिकारी पथरिया-सरगांव थाना प्रभारी व जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पहुचे, इस घटना में ट्रक के नीचे दब जाने से ट्रक हेल्फर मेलन यादव की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक ड्राइवर दीपू यादव पूरी तरीके से गाड़ी की स्टेरिंग में फस गया, बड़ी मसक्कत के बाद ट्रक ड्राइवर को स्टेरिंग तोड़कर घायल अवस्था मे निकाला गया और सरगांव अस्पताल में भर्ती गया गया, वही मौके पर ही मौत हो गए ट्रक हेल्फर के शव को जिला प्रशासन की टीम व क्रेन से निकालने कार्य कई घण्टो से जारी है, ट्रक में लोहा लोड होने से क्रेन में शव को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है देर रात तक शव गाड़ी से नही निकला है! कार्य जारी है! चश्मदीद ने बताया कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खम्भे में टकराकर खेत मे पलट गया! यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई होगी! मौके पर पूरा जिला प्रशासन का अमला शव के निकालने के कार्य में लगा है।

सूचना मिलते ही गौ सेवा आयोग के पथरिया ब्लॉक समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को तुरंत बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS