Friday, April 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुंगेलीजल संरक्षण व संवर्धन पर पथरिया ब्लॉक के चंद्रखुरी में आयोजित हुआ...
spot_img

जल संरक्षण व संवर्धन पर पथरिया ब्लॉक के चंद्रखुरी में आयोजित हुआ कार्यक्रम, संभागायुक्त हुए शामिल

अजय यादव पथरिया। पथरिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चंद्रखुरी में जल संचयन जनभागीदारी के तहत ‘जल जोहार’ के थीम पर जल संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया! कार्यक्रम का प्रारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित के साथ हुआ! कार्यक्रम में संभाग आयुक्त सुनील जैन एवं मुंगेली जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने सोखता गड्डा, रिचार्ज पिट एवं रैन वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं में प्रतीकात्मक रूप से पानी डालकर जल संरक्षण का संदेश दिया! इस अवसर पर विभिन्न मॉडलों के माध्यमो से ग्रामीणों को जल संरक्षण के व्यवहारिक उपायों की जानकारी दी गई! संभाग आयुक्त सुनील जैन ने कहा कि पानी प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है, लेकिन इसे अक्सर नजरअंदाज किया जाता हैं, उन्होंने कहा कि जल स्रोत सीमित है, इसलिए इसका उपयोग सोच समझ कर करना आवश्यक हैं! उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण को अपनाने पर जोर दिया! साथ ही किसानों को गर्मी के अवसर पर धान के स्थान पर अन्य फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया! कार्यक्रम में वाटर हीरो नीरज वानखेड़े ने कहा कि पानी को बनाया नही जा सकता केवल बचाया जा सकता हैं, इसके लिए हमें निरन्तर प्रयास करना चाहिए!

जल के महत्व को समझते हुए संरक्षण करे- मुंगेली कलेक्टर
मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार कहा कि जल ही जीवन है! जल के महत्व को समझते हुए जल का संरक्षण करें! उन्होंने मनरेगा के माध्यम से निर्मित हो रही जल संरचनाओं के महत्व को समझने और उनके संरक्षण पर जोर दिया! और आमजनों से जल बचाने के प्रति सजग और सतर्क रहने की अपील किया!
इस अवसर पर पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू, जनपद पंचायत पथरिया सभापति मनीष साहू के साथ आम जनमानस, ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे!

spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad