Homeमुंगेलीपथरियाशासकीय वीरांगना अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय व शासकीय ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान...
spot_img

शासकीय वीरांगना अवन्ति बाई लोधी महाविद्यालय व शासकीय ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली के बीच हुआ एमओयू

spot_img
spot_img

शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने जिले के दो शासकीय संस्थान आये एक साथ।

अजय यादव पथरिया । उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पथरिया में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई! शासकीय ज्वाला प्रसाद मिश्र विज्ञान महाविद्यालय (अग्रणी महाविद्यालय) मुंगेली एवं वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया के मध्य स्टूडेंट-फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम (छात्र-प्राध्यापक विनिमय कार्यक्रम) हेतु एक समझौता ज्ञापन एमओयू पर आधिकारिक हस्ताक्षर पथरिया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अंजली शर्मा और विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली के प्राचार्य डॉक्टर शोभित वाजपेयी ने किए।

समझौते के मुख्य उद्देश्य:-
इस द्विपक्षीय समझौते का प्राथमिक लक्ष्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक तालमेल बिठाना है। इसके अंतर्गत ज्ञान का आदान-प्रदान, दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थी एक-दूसरे के संस्थानों में जाकर विशिष्ट विषयों पर व्याख्यान और कार्यशालाओं का लाभ उठा सकेंगे, शिक्षण पद्धतियों में सुधार: विद्यार्थी नई और विभिन्न शिक्षण शैलियों से परिचित होंगे, जिससे उनकी सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी, अनुभव साझा करना, इस कार्यक्रम के माध्यम से दोनों संस्थानों के प्राध्यापक अपने अनुभवों, शोध कार्यों और शैक्षणिक नवाचारों को एक-दूसरे के साथ साझा करेंगे, संसाधनों का उपयोग: विद्यार्थियों को दोनों महाविद्यालयों के पुस्तकालय और प्रयोगशाला संसाधनों का लाभ मिल सकेगा।
शिक्षाविदों के विचार, इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉक्टर अंजली शर्मा और डॉक्टर शोभित वाजपेयी ने कहा कि यह पहल उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। वर्तमान समय में अंतर-संस्थागत सहयोग विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उनके अकादमिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।
यह समझौता न केवल दोनों महाविद्यालयों के शैक्षणिक संबंधों को मजबूत करेगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी परिवेश के विद्यार्थियों के बीच के अंतर को पाटते हुए उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS