
पथरिया । भारतीय जनता पार्टी पथरिया मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 आयोजित हुआ!
सबसे पहले उद्घाटन सत्र में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र में माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ हुआ!
इस प्रशिक्षण में वक्ता के रूप में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने बूथ प्रबंधन विषय पर, भाजपा के वरिष्ठ नेता निश्चल गुप्ता ने एआई सोशल मीडिया, नमो एवं सरल एप के बारे में जानकारी दी, मुंगेली भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शैलेश पाठक के द्वारा पार्टी के इतिहास व विकास के बारे में बताया, वही भाजपा मुंगेली जिला महामंत्री कैलाश सिंह ठाकुर ने संगठन की कार्यपद्धति के बारे में अवगत कराया, भाजपा जिला मुंगेली कार्यसमिति सदस्य व जांजगीर जिला प्रभारी राजेन्द्र वैष्णव ने वैवचारिक अधिष्ठान विषय पर जानकारी रखी, ततपश्चात भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने अपनी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रघुनंदन कर्माकर ने कार्यविस्तार पर हमारी दृष्टि कैसी हो पर चर्चा किया और प्रशिक्षण दिए, इन्होंने इस अभियान में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, एवं आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई! इस प्रशिक्षण वर्ग में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उत्तीर्ण हुए सहभागी प्रशिक्षार्थियों को ऑनलाइन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, प्रशिक्षण के अंत मे पथरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत ने धन्यवाद ज्ञापित किया!
इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रितेश यादव, भाजपा जिला मंत्री रिंकू सिंह ठाकुर, निश्चल गुप्ता, जसपाल छाबड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, भाजयुमो महामंत्री राजेन्द्र साहू, भाजपा मंडल महामंत्री बलराम जायसवाल, विनोद ठाकुर, गणेश सोनी, सभापति लोकेश साहू, सभापति ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना साहू, रघु वैष्णव, भाजयुमो पथरिया अध्यक्ष रविन्द्र बघेल, नगर पंचायत सभापति इंद्रजीत यादव, सुभाष पाण्डेय, रामरतन राजपूत, महेंद्र राजपूत, ओमू दीवान,उमेश यादव, श्रीधर राकेश, सनत बरगाह, , योगानंद साहू, पीयूष साहू, अशोक निर्मलकर, राजेश यादव, नीलेश कर्माकर, युगल राजपूत, भाजयुमो महामंत्री ओमप्रकाश यादव, भास्कर राजपूत, नीलेश कर्माकर, उमेन्द्र साहू, व्यासनारायण, के साथ अन्य उपस्थित रहे!



