Homeमुंगेलीपथरियाभक्ति में डूबा पथरिया: दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में देर रात तक...
spot_img

भक्ति में डूबा पथरिया: दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में देर रात तक दर्शन-पूजन

spot_img
spot_img

पथरिया ।गुरूवार को जहां राम भक्त हनुमान के प्रकट उत्सव बड़ी धूम धाम के साथ मनाया गया जहां भक्त दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में सुबह से दर्शन करने के लिए भक्तो की भारी भीड़ रही लोग पूजा की थाली फूल माला बिरा पान नारियल सहित मिष्ठान की भोग लगाने के लिए पहुंच रहे थे जो की यह सीलसीला देर रात्रि तक चलता रहा वही नवयुवा सेवा समिति के युवाओ ने पूजा की तैयारी भी पूरी कर लिया था

जहां सुबह सात बजे पूजा प्रारंभ हुआ जिसमे पांच पंडितो के द्वारा मंत्रोचार के साथ पंचाग पूजा वेदी पूजा सर्वदेव पूजा प्रधान पूजन हनुमदाभिषेक ,श्रृंगार पूजन अर्चन ,
किया तत् पश्चात हवन और फिर हनुमान जी की महाआरती प्रार्थना पुष्पाजंली किया गया साथ ही पंडितो के साथ नगरवासियो ने
दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया जहां भक्त झुमते रहे और फिर
शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भजन कीर्तन भव्य जगराता का आयोजन हुआ जहां भक्ति भाव से लोग ओतप्रोत होते रहे छतीसगढ़ी कलाकारो ने धार्मिक गीतो से समा बांध दिया था और फिर नवयुवा सेवा समिति के युवाओ के द्वारा
महाभोग भंडारा प्रसाद वितरण शुरू हुआ जहां हजारो भक्तो ने भंडारा मे प्रसाद ग्रहण किये जो के देर रात्री तक अनवरत जारी रहा
साथ ही नगर के युवाओ के द्वारा मंदिर प्रागंड से डीजे के धून मे बाईक रैली का आयोजन जो सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ और पूरे नगर भ्रमण गगन चुंबी जय श्री राम और वीर हनुमान के नारे लगाते रहे सभी युवा भगवा वश्र्त धारण किये हुए थे हाथो मे भगवा ध्वज लहराते रहे वही नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरो में पूजा अर्चना का दौर चलता रहा जिसमे आगर नदी के तट पर स्थित हनुमान मंदिर बिजली आफिस के पास हनुमान मंदिर, ब्लाक कालोनी के पास हनुमान मंदिर प्रमुख रहा वही ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोउत्सव भव्य तरीके से मनाया गया वही नवयुवा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने रात्रि मे आतिबाजी फटाका फोड़ा गया जहां आसमान रंगबिरंगे कलर से गुलजार रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS