Homeमुंगेलीपथरियाभागवत कथा सुनने मात्र से होता है मानव जीवन का कल्याण: पंडित...
spot_img

भागवत कथा सुनने मात्र से होता है मानव जीवन का कल्याण: पंडित कान्हा महाराज

spot_img
spot_img

पथरिया । विगत 29 मार्च से नगर पंचायत पथरिया में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजित हो रहा है जो कि 06 अप्रैल तक चलेगा, कथावाचक के रूप में पंडित कान्हा महाराज (कोमना ओडिशा वाले) के मुखारविंद से आमजनमानस कथा का श्रवणपान कर रहे।


कथा के पंचम दिवस गजेंद्र उद्धार, वामन अवतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का भक्तिमय पावन प्रसंग सम्पन्न हुआ, कथा में पंडित कान्हा जी महाराज कहते है कि कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। भागवत कथा ज्ञान का वह भंडार है जिसके वाचन और सुनने से वातावरण में शुद्धि तो आती ही है, साथ ही मन और मस्तिष्क भी स्वच्छ हो जाता है।यह बात गुरुवार को नगर में चल रही भागवत कथा में पंडित कान्हा जी महाराज ओडिशा वाले ने कही।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा से घर और समाज में पवित्रता बनती है, जो सुख शांति का आधार है। कथा के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करना चाहिए ताकि जीवन सफल हो सके। भक्त के अंदर जब भक्ति जागृत होती है, तब प्रभु के आने में देरी नहीं होती। प्रभु तो भाव के भूखे हैं, श्रद्धा भाव से समर्पित होकर उनकी उपासना करोगे तो वह अवश्य ही कृपा करेंगे। पंडित कान्हा महाराज ने बताया कि भागवत का उद्देश्य लौकिक कामना का अंत करना और प्राणी को प्रभु साधना में लगाना है। संत चलते-फिरते तीर्थ होते हैं जो संसार के प्राणियों को दिशा देने उन्हें सदमार्ग दिखाने आते हैं। भागवत कथा को जीवन में अपनाने उसके अनुसार स्वयं को ढालने से ही प्राणी अपना कल्याण कर सकता है। इसके श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है । कथा कल्पवृक्ष के समान है। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है!
इस श्रीमद भागवत कथा के मुख्य आयोजक धनंजय यादव (राजू) व सोनम यादव व यादव परिवार है, कथा के अंतिम दिवस भव्य भंडारे का साथ समापन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS