Homeबिलासपुररतनपुरमाँ महामाया ट्रॉफी : स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी...
spot_img

माँ महामाया ट्रॉफी : स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का भव्य आयोजन

spot_img
spot_img


रतनपुर। माँ महामाया ट्रॉफी स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति में जिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 (पुरुष वर्ग) का भव्य आयोजन आगामी 16 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक रतनपुर स्थित माँ महामाया नगरी में किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता ब्लॉक कबड्डी संघ कोटा एवं समस्त नगरवासी रतनपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन शाम 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबले के साथ 18 जनवरी 2026 को टूर्नामेंट का समापन होगा।
आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्व. नारायण चित्रकार की स्मृति को चिरस्थायी बनाते हुए ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में जिले की नामचीन टीमें अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगी। जिससे कबड्डी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS