Homeबिलासपुररतनपुरअवैध धान परिवहन पर रतनपुर पुलिस का शिकंजा, धान व माजदा जप्त
spot_img

अवैध धान परिवहन पर रतनपुर पुलिस का शिकंजा, धान व माजदा जप्त

spot_img
spot_img


रतनपुर । रतनपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में धान की अवैध खरीदी-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 कट्टी (बोरी) धान से भरा एक माजदा वाहन जप्त किया है। धान के संबंध में कोई वैध बिल अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी की मशरूका होने की आशंका के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BV 6881 का चालक अवैध रूप से धान खरीदी कर कृषि उपज मंडी में बेचने के उद्देश्य से ग्राम खरगहनी (थाना कोटा) से ग्राम तेन्दुभाठा (थाना रतनपुर) की ओर जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने ग्राम बारीडीह मेन रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा। वाहन चालक रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव, उम्र 37 वर्ष, निवासी नेवरा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर द्वारा माजदा में भरे 150 बोरी धान की खरीदी-बिक्री से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
इस पर पुलिस ने BNSS की धारा 106 के प्रावधानों के तहत वाहन सहित 150 बोरी धान को मौके पर ही जप्त कर विधिवत कार्रवाई की। मामले की जानकारी तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को दी गई, जो मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS