Homeबिलासपुररतनपुरकिसान हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, लवकुश कश्यप ने जताया आभार
spot_img

किसान हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय, लवकुश कश्यप ने जताया आभार

spot_img
spot_img



रतनपुर। किसानों के हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए सरकार ने घोषणा की है कि अब किसान धान के स्थान पर कोई भी फसल उगाएं, उन्हें प्रति एकड़ ₹15,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस फैसले का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने अपनी टीम के साथ सरकार द्वारा किसान हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए संगठन मंत्री पवन साय से मिलकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसानों को फसल चयन की स्वतंत्रता देने के साथ-साथ उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने बताया कि सरकार लगातार किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। नई व्यवस्था के तहत किसान अपनी भूमि और क्षेत्र की परिस्थितियों के अनुसार लाभकारी फसलों का चयन कर सकेंगे, जिससे कृषि उत्पादन में विविधता आएगी और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह निर्णय कृषि क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने वाला साबित होगा तथा किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। क्षेत्र के किसानों ने भी इस किसान हितैषी पहल के लिए सरकार और संगठन नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS