Homeकोटाजनसूत्र न्यूज़ की खबर का असर: शराब दुकान के सामने अवैध शराब...
spot_img

जनसूत्र न्यूज़ की खबर का असर: शराब दुकान के सामने अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार

spot_img
spot_img


कोटा। जनसूत्र न्यूज़ द्वारा कोटा शराब दुकान के सामने अवैध शराब बिक्री की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में एक युवक खुलेआम शराब बेचता नजर आ रहा था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया।


मामले को गंभीरता से लेते हुए रजनेश सिंह (उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार” अभियान के तहत कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली कि कोटा शराब भट्ठी के पास चखना दुकान के किनारे एक युवक अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान आरोपी रोहन कुमार साहू (19 वर्ष), निवासी मस्जिदपारा, कोटा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 16 नग देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 2 लीटर 880 एमएल शराब, जिसकी कीमत ₹1280 तथा बिक्री की ₹4600 नगद राशि जब्त की। कुल ₹5880 का माल बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव, आरक्षक धर्मेंद्र साहू एवं नंद कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही।


जनसूत्र न्यूज़ की खबर के बाद हुई इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS