Homeकोटाकोटा में शराब कोचियों का बोलबाला, वायरल वीडियो ने खोली आबकारी विभाग...
spot_img

कोटा में शराब कोचियों का बोलबाला, वायरल वीडियो ने खोली आबकारी विभाग की पोल

spot_img
spot_img

कोटा । कोटा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने शराब कोचियों द्वारा खुलेआम अवैध शराब बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह शराब दुकान के ठीक सामने कोचिया बेखौफ होकर शराब बेच रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।


इस वीडियो के सामने आने के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर शराब दुकान के सामने ही अवैध बिक्री कैसे चल रही है और विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी, या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?


क्षेत्र में लंबे समय से शराब कोचियों का नेटवर्क सक्रिय है, लेकिन आबकारी विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। वायरल वीडियो ने विभागीय निगरानी और कार्रवाई की पोल खोल दी है।


अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और आबकारी विभाग क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर यह मामला भी केवल वीडियो वायरल होने तक सीमित रह जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS