Homeकोटाकोटा–बेलगहना मार्ग पर रोज़ शाम जाम, ट्रैफिक ठप - स्थानीय प्रशासन की...
spot_img

कोटा–बेलगहना मार्ग पर रोज़ शाम जाम, ट्रैफिक ठप – स्थानीय प्रशासन की लापरवाही पर सवाल

spot_img
spot_img

कोटा । कोटा से बेलगहना जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों शाम होते ही जाम की स्थिति आम बात हो गई है। खासकर शराब दुकान के आसपास सड़क पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय यहां हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सड़क किनारे और कई बार सड़क के बीच तक खड़ी बाइकें आम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं।


इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता साफ नजर आती है। रोजाना जाम लगने के बावजूद ना तो यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है और ना ही अवैध पार्किंग पर कोई सख्त कार्रवाई की जा रही है।

अब देखना होगा कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस इस समस्या का समाधान कब तक करती है।

यदि पुलिस और प्रशासन समय रहते सक्रिय नहीं हुए, तो यह जाम बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS