Homeकोटाहोली पर मुस्तैद रही कोटा पुलिस, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप...
spot_img

होली पर मुस्तैद रही कोटा पुलिस, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप बताए जा रहे भ्रामक

spot_img
spot_img


कोटा। होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोटा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस की सख्ती का ही असर है कि असामाजिक तत्वों और बदमाशों में खौफ का माहौल बना हुआ है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।
कोटा थाना क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर कानून व्यवस्था बनाए रखने का काम कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से कुछ युवकों द्वारा कोटा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक शिव साहू और आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर पर आरोप लगाए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में लगाए गए आरोप निराधार और भ्रामक बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि होली जैसे संवेदनशील पर्व को देखते हुए पुलिस टीम नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त कर रही थी और इसी दौरान कुछ युवकों को समझाइश दी गई थी।
पुलिस विभाग का कहना है कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत आती है तो उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। लेकिन बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर आरोप लगाकर पुलिस की छवि धूमिल करने की कोशिश उचित नहीं है।
बिलासपुर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह स्वयं जिले की कानून व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पुलिस जवानों को सक्रिय रहकर जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। बीट प्रणाली को मजबूत करते हुए पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है, जिससे त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS