Homeकोटामनीष कौशिक को मिली भाजपा युवा मोर्चा कोटा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी
spot_img

मनीष कौशिक को मिली भाजपा युवा मोर्चा कोटा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी

spot_img
spot_img

कोटा। युवा मोर्चा संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में संगठन नेतृत्व ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनीष कौशिक को कोटा मंडल भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
मनीष कौशिक लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन के प्रति अपनी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण का परिचय दिया है। संगठन नेतृत्व ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि मनीष कौशिक के नेतृत्व में युवा मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवाओं के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उनकी नियुक्ति से संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनीष कौशिक ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS