
कोटा ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से महिला मोर्चा, छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्षों एवं महामंत्रियों की घोषणा कर दी गई है। इसी क्रम में संगठन ने महिला मोर्चा के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से गायत्री साहू को बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष का नवीन दायित्व सौंपा है।
घोषणा के बाद संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गायत्री साहू ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और सतत सक्रियता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा आने वाले समय में जिले में और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।







