Homeकोटाकोटसागर झालापारा के पीछे खुलेआम अवैध खनन, रोज़ निकाली जा रही गिट्टी-बोल्डर,...
spot_img

कोटसागर झालापारा के पीछे खुलेआम अवैध खनन, रोज़ निकाली जा रही गिट्टी-बोल्डर, शासन को लाखों का नुकसान

spot_img
spot_img

कोटा। कोटा नगर के कोटसागर झालापारा के पीछे खुलेआम अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। बिना किसी वैध अनुमति के खदान का संचालन कर प्रतिदिन भारी मात्रा में गिट्टी व बोल्डर निकाले जा रहे हैं। इस अवैध गतिविधि से शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र से लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से गिट्टी और बोल्डर की ढुलाई की जा रही है। इसके बावजूद अब तक संबंधित विभागों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अवैध खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह गतिविधि जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए गए।

अवैध खनन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि पर्यावरण को भी गंभीर क्षति हो रही है। नियमों को ताक पर रखकर खनन किए जाने से क्षेत्र में भूमि क्षरण और प्रदूषण की समस्या बढ़ने की आशंका है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस अवैध खनन पर लगाम लगाता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS