

कोटा । कोटा नगर के विकास की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू के प्रयास से कोटा थाना से रेलवे स्टेशन तक सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीन सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ 39 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।


कुछ दिन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उक्त मार्ग के चौड़ीकरण और नवीन सड़क निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए प्रस्ताव रखा था, जिस पर आज सकारात्मक निर्णय लेते हुए स्वीकृति प्रदान की गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने कोटा नगर की जनता की ओर से उपमुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क निर्माण से नगरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा कोटा के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति कोटा नगर के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे आमजन के साथ-साथ व्यापारियों को भी लाभ होगा।






