Homeकोटाकोटा को स्वच्छ बनाने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष, डोर-टू-डोर चलाया...
spot_img

कोटा को स्वच्छ बनाने सड़क पर उतरीं नगर पंचायत अध्यक्ष, डोर-टू-डोर चलाया जागरूकता अभियान

spot_img
spot_img


कोटा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आज सुबह 9 बजे से कोटा नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। नाका चौक मेन रोड से शुरू हुए इस अभियान में नगर पंचायत कोटा की अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू स्वयं सभी स्वच्छता दीदियों एवं नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ डोर-टू-डोर पहुँचीं।


अभियान के दौरान अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू ने व्यापारियों एवं नगरवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों और दुकानों का कचरा सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन में रखकर स्वच्छता दीदियों को ही दें। साथ ही उन्होंने हर माह 30 रुपये यूजर चार्ज नियमित रूप से देने की अपील भी की, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।


उन्होंने कहा कि “कोटा नगर हम सभी का है और इसे साफ-सुथरा रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।” नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आज से शुरू होकर निरंतर चलता रहेगा, जिससे कोटा को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर बनाया जा सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS