Homeकोटा‘चेतना’ अभियान के तहत बैगा बाहुल्य गांव में ‘सियान चेतना सम्मान’, वरिष्ठ...
spot_img

‘चेतना’ अभियान के तहत बैगा बाहुल्य गांव में ‘सियान चेतना सम्मान’, वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान

spot_img
spot_img


कोटा। ‘चेतना’ जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत 26 दिसंबर 2025 को चौकी बेलगहना क्षेत्र के संरक्षित जनजाति बैगा बाहुल्य ग्राम दारसागर–कुपाबांधा झरना में ‘सियान चेतना सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता और वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक संघ एवं समाजसेवी पदाधिकारी डॉ. देवरस सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को कंबल व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया, वहीं बच्चों को स्वेटर, बैग और कॉपी वितरित किए गए। सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों में आत्मसम्मान और उत्साह का संचार हुआ तथा बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले संरक्षित बैगा जनजाति समुदाय को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को अनजान कॉल, लिंक या लालच में आकर किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की समझाइश भी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी समस्या की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को सही दिशा मिलती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS