Friday, February 20, 2026
Homeकोटाकोटा में वीर बाल दिवस को लेकर युवा मोर्चा ने गुरुद्वारे में...
spot_img
spot_img

कोटा में वीर बाल दिवस को लेकर युवा मोर्चा ने गुरुद्वारे में चलाया स्वच्छता अभियान


कोटा। भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटा द्वारा 26 दिसंबर को मनाए जाने वाले वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व कोटा मंडल के तत्वावधान में गुरुद्वारे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रभारी के रूप में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कोटा में प्रथम आगमन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया, जिसके पश्चात उनके नेतृत्व में सेवा एवं स्वच्छता अभियान संपन्न हुआ।


इस अवसर पर विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि 9 जनवरी 2022 को गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के दिन माननीय प्रधानमंत्री ने उनके पुत्र साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा बाबा फतेह सिंह की अद्वितीय शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर देशभर में सहभागितापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों विशेषकर बच्चों को साहिबजादों के प्रेरणादायी साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति से अवगत कराया जा सके।


कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक, मंडल अध्यक्ष बजरंग जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू सहित सुलेश पांडे, गायत्री साहू, नरेंद्र गोस्वामी, टीका साहू, अमन अग्रहरी, देवकिशन साहू, मनीष कौशिक, चंद्रकांत अग्रवाल, संदीप साहू, कमल आहूजा, आशु गिरिराज गोस्वामी, गुप्ता धनंजय साहू, कमलजीत अजमानी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वच्छता अभियान के माध्यम से युवाओं ने सेवा, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए वीर बाल दिवस को सार्थक बनाने का संकल्प लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS

kripya khabar copy na kare...jarurat ho to mang le...dhanywad