Homeकोटानाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को कोटा पुलिस ने...
spot_img

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म के आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img

कोटा। कोटा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

26 नवंबर को प्रार्थी ने कोटा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर कोटा थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर तुरकाडीह ले गया है। इस सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद किया और परिवार को सौंप दिया।

आरोपी बसंत रात्रे को पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सउनि नहरू राम साहू, महिला आरक्षक दीपिका लोनिया, आरक्षक ओंकार नेताम और आरक्षक प्रफुल्ल यादव का विशेष योगदान रहा।

कोटा पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पुलिस निरंतर प्रतिबद्ध है और ऐसे मामलों में त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS