Homeकोटाअवैध कबाड़ परिवहन करने वाला आरोपी चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे
spot_img

अवैध कबाड़ परिवहन करने वाला आरोपी चढ़ा कोटा पुलिस के हत्थे

spot_img
spot_img


कोटा। कोटा पुलिस के द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को दिनांक 10 नवम्बर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को रवाना किया गया और मुखबिर के बताए मार्ग पर घेराबंदी की गई।

घेराबंदी के दौरान सफेद रंग का छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG 10 C 5074 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से लगभग 1.5 क्विंटल पुराने स्टील बर्तन, कढ़ाई एवं अन्य कबाड़ सामग्री (कीमती लगभग ₹51,000) बरामद की गई। वाहन की कीमत ₹30,000 आंकी गई। कुल मिलाकर ₹81,000 मूल्य का माल जब्त किया गया।

वाहन चालक भरत वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव उम्र 24 वर्ष, निवासी खुरदुर थाना कोटा, जिला बिलासपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 35(3) बीएनएसएस / 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। जब्त वाहन एवं कबाड़ को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, स.उ.नि. शिवकुमार साहू, प्र.आर. 607 हरप्रसाद डहरिया, आर. 273 ओमकार नेताम एवं आर. 1040 विनोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS