Homeकोटासर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, प्रेम सोमवंशी अध्यक्ष, अजय...
spot_img

सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक संपन्न, प्रेम सोमवंशी अध्यक्ष, अजय चौहान सचिव बने

spot_img
spot_img

कोटा । सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डाक बंगला पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को मजबूत करने, आगामी गतिविधियों एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए ठाकुर प्रेम सोमवंशी (पत्रकार) को समाज का अध्यक्ष, अजय चौहान को सचिव तथा हरेंद्र सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेष कार्यकारिणी की घोषणा अध्यक्ष द्वारा आगामी बैठक में किए जाने की जानकारी दी गई।

बैठक की शुरुआत कोटा फिरंगी पारा निवासी भोला सिंह ठाकुर एवं ग्राम धुमा निवासी कलेश्वर सिंह राजपूत के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद भगवान श्रीराम दरबार एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।

बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी तथा सामाजिक हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के विकास और संगठन को अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संरक्षक सुरेश सिंह चौहान सहित विकास सिंह, देवेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह, डॉ. रंजीत सिंह पवार, रवि ठाकुर, गोपाल सिंह ठाकुर, जयराज सिंह दीक्षित, मुकेश मौनस, शैलू ठाकुर, घनश्याम सिंह सिसोदिया, संजू चौहान, पुरुषोत्तम क्षत्रिय (मिंटू), प्रेमवंत सोमवंशी, विजेंद्र सिंह राठौर, विवेक सिंह, अमित सिंह, शिव सिंह ठाकुर, दीपक ठाकुर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, सरजू सिंह, आशीष सिंह क्षत्रिय, अभिषेक सिंह सोमवंशी, अमन सिंह चौहान, आदित्य सिंह चौहान, ओजस्वी सोमवंशी सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS