Homeबिलासपुरस्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड ,,,,,चरण-पादुका पूजन में...
spot_img

स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड ,,,,,चरण-पादुका पूजन में उमड़ी श्रद्धा, भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण

spot_img
spot_img

स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड
चरण-पादुका पूजन में उमड़ी श्रद्धा, भजन-कीर्तन से गूंजा वातावरण
बिलासपुर। रामा वर्ल्ड स्थित समाजसेवी प्रवीण झा के निवास “एवमस्तु” में बुधवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और चरण-पादुका पूजन के बीच श्रद्धालुओं ने स्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।


प्रवीण झा ने सपत्नीक पूजन कर स्वामी जी का स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। स्वामी श्रीरामभद्राचार्य ने कहा कि जिस घर में संस्कार, सेवा और श्रद्धा होती है, वहां ईश्वर स्वयं निवास करते हैं।
कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। आयोजन में हिमांशु जैन, रामप्रताप सिंह, रौशन सिंह, ललित पुजारा, विकास केजरीवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LETEST POSTS